फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, बस सीज की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी टीम ने चंडीगढ़ से अल्मोड़ा आने वाली रोडवेज की बस से 12 बोतल शराब बरामद की। बस चालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया गया है। इधर बेस चौक पुलिस ने लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर गेट के पास अवैध रूप से शराब ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोडवेज की बस में अवैध रूप से शराब लाए जाने की सूचना मिलने पर एसओजी और पुलिस ने बुधवार तड़के प्रधान डाकघर अल्मोड़ा के पास चंडीगढ़ से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज बस यूके 07 पीए 2848 की तलाशी ली। इस दौरान बस चालक संतोष सिंह निवासी दमुवाढुंगा, काठगोदाम के पास अवैध रूप से हरियाणा ब्रांड की 12 बोतल शराब बरामद हुई।

पुलिस ने रोडवेज की बस को सीज कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब बरामद करने वाली टीम में मनोहर सिंह, दिनेश नगरकोटी शामिल थे। इधर पुलिस चौकी बेस ने मालरोड स्थित एसएसजे परिसर गेट के पास अवैध रूप से 40 पौव्वे देसी शराब के साथ इंद्र सिंह सतवाल निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। शराब बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक संतोष देवरानी, इंद्र कुमार, परवींदर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें