भतरौंजखान-भिकियासैन मोटर मार्ग में हऊली गांव से एक किलो मीटर आगे गढ़वाल मोटर यूनियन की चौखुटिया से रामनगर जा रही बस नंबर यूके 04पी ए0-187 के पट्टे की पिन टूटने से अनियंत्रित हो कर सड़क से बाहर निकल कर एक खेत में रुक गई।
गैरसैंण निवासी परिचालक नंदन सिंह ने बताया कि हऊली से एक किलो मीटर आगे अचानक पिन टूट जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
जिस पर चालक खुशाल सिंह ने गाड़ी को ब्रेक लगाकर संभालने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी सड़क से बाहर निकल थी। गाड़ी के बाहर चले जाने पर उसमें बैठे पंद्रह यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री अपने घरों को चले गए।
गाड़ी की पिन यदि पांच सौ मीटर पहले टूटती तो यह गाड़ी गहरी खाई में गिर सकती थी। जिसमें जान-माल का भी काफी नुकसान होता। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।