फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की दुकान में दिन दहाड़े चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में धार की तूनी के पास स्थित मीट कारोबारी की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। कारोबारी का कहना है कि दुकान में रखे एक लाख रुपये चोरी हो गये। दुकान में लगा सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


धार की तूनी के पास मीट के कारोबारी करीम ने पुलिस को दी गई सूचना में आरोप लगाया है कि दिन के वक्त वह दुकान में नहीं था। इसी दौरान उसकी दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये पर चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान में लगा सीसीटीवी खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान से बाजार की ओर भागता दिखाई पड़ रहा है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध की खोज की जा रही है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें