अल्मोड़ा। कुछ दिन पहले काकड़ीघाट-मटेला मार्ग पर गड़स्यारी में एक वाहन में अवैध रूप से रखे 103 टिन कच्चा लीसा मामले में डीएफओ के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की पूरी जांच सेेक्शन अधिकारी को सौंप दी गई है।
शुक्रवार 17 नवंबर की रात महिला वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने गश्त के दौरान गड़स्यारी में एक वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रखे 103 टिन कच्चा लीसा बरामद किया था। उन्होंने अवैध लीसे में प्रयुक्त वाहन पिकअप यूके01-सीए-0513 को भी सीज करने के साथ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी थी। संचिता वर्मा ने बताया कि डीएफओ पंकज कुमार ने अवैध लीसा मामले में शामिल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।