फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में माल नहीं मिला तो दो बकरियां चुराकर मार डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के अंतर्गत ग्राम बेल्टी में बुधवार रात को तीन नेपाली युवकों ने चार घरों के साथ ही एक मंदिर का ताला तोड़ दिया। इतने घरों के ताले तोड़ने पर सिर्फ तीन हजार रुपये ही हाथ लगे। इस पर चोरों ने एक व्यक्ति की गोशाले से दो बकरियों की चोरी करके उन्हें मार डाला। राजस्व पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से इन चोरों को गिरफ्तार करके पूछताछ की।
विज्ञापन


पटवारी चौकी भिकियासैंण के गांव बेल्टी में रात को चोरों ने राजे सिंह, अनुली देवी, जोधासिंह, प्रताप सिंह के बंद घरों और स्थानीय देवी मंदिर का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए लेकिन करीब तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। साथ ही राजे सिंह के गोशाला से दो बकरियां उठा लाए और गांव से कुछ दूर ले जाकर उन्हें काट डाला इस स्थान पर कुछ मीट छोड़कर बाकी साथ ले गए। सुबह गांव में घरों के ताले टूटे मिलने और बकरियों की चोरी की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह रौतेला के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब 20 किमी दूर बाजन के पास आरोपियों को दबोच लिया।

उनके बैग से बकरी का मांस और काटने वाला हथियार भी बरामद कर लिया। आरोपियों को पटवारी चौकी भिकियासैंण लाया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों में रवींद्र बहादुर, टोक बहादुर, पाइला साईं निवासी कालीकोटी नेपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व टीम में महेश चंद्र तिवारी, ईश्वर रौतेला, संजय सिंह, पूनम सिसोदिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें