फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने जारी किए 50 होटलों और बारातघरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवाह समारोहों का बचा भोजन कूड़ेदानों के पास फेंकने के मामले में पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका परिषद ने शहर के करीब 50 होटलों, बारातघर के स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। हिदायत दी कि बचा हुआ भोजन, कूड़ा कूड़ेदानों के आसपास नहीं डालें। अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के कतिपय होटलों, बारातघरों द्वारा बचा भोजन, जूठन, डिस्पोजल, गीला कूड़ा कूड़ेदानों के आसपास डाला जा रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने इस संबंध में पालिका परिषद से भी शिकायत की थी। पालिका का कहना है कि बारातघर, होटलों, रेस्तराओं द्वारा बचे भोजन, जूठन सहित अन्य कूडे़ को पालिका के कूड़ा वाहन में ही डालें अथवा शहर से दूर निस्तारित करें। कूड़ेदानों के पास यह कूड़ा नहीं डाला जाना चाहिए। पालिका परिषद के ईओ श्याम सुंदर ने बताया कि शहर के 50 होटलों, बारातघरों को अवशेष भोज्य पदार्थ, कूड़ा कूड़ेदान या इसके पास न डालने की हिदायत देते हुए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो पालिका परिषद चालान काटकर जुर्माना वसूले की करेगी।

खाना बनाने वाले कारीगरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं
अल्मोड़ा। होटलों, रेस्तराओं, बारातों में खाना बनाने वाले कारीगरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। पालिका परिषद ने इन संस्थानों, कैटररों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिए हैं। पालिका के ईओ श्याम सुंदर ने बताया कि इन संस्थानों को अपने यहां रखे गए भोजन बनाने वाले कारीगरों का स्वास्थ्य कराना अनिवार्य है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद मेडिकल प्रमाण पत्र पालिका परिषद को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि नगर से सभी सरकारी, निजी अस्पतालों को बायोमेडिकल कूड़े के निस्तारण का स्वयं प्रबंधन करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। अस्पताल संचालक भी बायोमेडिकल कूड़ा कूड़ेदान में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें