अल्मोड़ा। करीब एक माह पूर्व काफलीखान के पास मारे गए तेंदुए के संबंध में वन विभाग की जांच जारी है। तस्कर तेंदुए को मारकर उसका सिर, खाल और नाखून साथ ले गए थे।
फिलहाल वन संरक्षक उत्तरी वृत्त डॉ. आईपी सिंह के आदेश पर गोपनीय जांच जारी है और वन विभाग की टीम अपने स्तर से जांच में जुटी है। क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए की खाल, सिर और नाखून ले जाने वालों का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने में अभी समय लगेगा।