फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मौना गांव में एक ही रात में टूटे चार घरों के ताले, हजारों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद हो गए हैं। मकड़ों में पांच घरों के ताले टूटने की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि पास ही मौना गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर हजारों का माल पार कर लिया। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, इधर, राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौना गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ दिए। बताया गया है कि कृपाल सिंह पुत्र हरी सिंह के दो मकान हैं, जिस घर में चोरी हुई है, वह वहां नहीं रहते। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़े और अंदर आलमारी के रखी सोने की एक तोले की चेन चुरा ली।

पास ही में रखे पर्स में 45 सौ रुपये भी ले गए। चोरों ने त्रिलोक सिंह पुत्र उमेद सिंह के घर के ताले भी तोड़े। अंदर आलमारी तोड़ कर वहां से कंबल, कपड़े सहित तमाम कीमती सामान पार कर लिया। बाद में तेजराम पुत्र मोहन राम, और पूरन चंद्र पुत्र देव राम के घरों के ताले भी तोड़ दिए गए, हालांकि इन दो घरों से कोई भी सामान नहीं चुराया गया है।
विज्ञापन



इधर कृपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ यहां राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मौना के प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस को तत्काल चोरियों का खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें