अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त दो लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी तोली गांव के निवासी हैं और पूर्व में अवैध रूप से शराब बेचने एवं तस्करी करने के आरोप में न्यायालय से दंडित भी हो चुके हैं। लेकिन आचरण में सुधार नहीं आने क्षेेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त होने के कारण पुलिस ने गुंडा एक्ट लगाते हुए दोनों गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के नवयुवकों, स्कूली बच्चों को शराब बेचने के साथ ही क्षेत्र में लोगों में भय पैदा करने के मामले में पूरन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा लक्ष्मण सिंह पुत्र भवान सिंह दोनों पर 2/3 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लमगड़ा में चाय और परचून की दुकान चलाते हैं और यहां से काफी समय से अवैध शराब बचने और तस्करी का काम कर रहे थे।