फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अपहरण मामले में जांच के लिए अल्मोड़ा आएगी हाथरस पुलिस

Tue, 07 Jan 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। हाथरस से जिओ कंपनी के प्रबंधक का अपहरण करने के बाद 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने और उसके पश्चात मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए अल्मोड़ा के तीन युवकों के परिजनों ने मंगलवार को भी एसएसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात की।
पूर्व दायित्वधारी एके सिकंदर पंवार के नेतृत्व में एसएसपी से मिलने गए परिजनों और राजपुरा के क्षेत्र के लोगों ने दोबारा दोहराया कि अल्मोड़ा के तीनों युवक निर्दोष हैं। उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर की जा रही है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से मदद का आग्रह किया।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने परिजनों की बात सुनी। मुरादाबाद और हाथरस पुलिस से बात करने का भरोसा दिलाया। इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए हाथरस और मुरादाबाद पुलिस जल्दी ही अल्मोड़ा भी आएगी।
बीते दिवस हाथरस से जिओ कंपनी के एक प्रबंधक अभिनव भारद्वाज का अपहरण करने के बाद फिरौती मांगी गई थी। इस मामले का उस समय अल्मोड़ा कनेक्शन निकला जब यहां के एक युवक विशाल को यूपी पुलिस ने मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विशाल कुमार गोली लगने से घायल है। इस मामले में दो अन्य स्थानीय युवक भी पुलिस की हिरासत में हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले से यहां के युवकों का कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व दायित्वधारी एके सिकंदर पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का घेराव किया था। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग एसएसपी से मिले और मदद मांगी।
अल्मोड़ा जिले के 247 होम स्टे का पंजीकरण किया निरस्त
कई और पर गिर सकती है गाज, पर्यटन विभाग ने बुलाई सभी होम स्टे संचालकों की बैठक
अल्मोड़ा। जिओ कंपनी के प्रबंधक को अपहरण कर अल्मोड़ा के एक होम स्टे में रखे जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन होम स्टे को सुरक्षा के लिए भी सतर्कता बरतता दिखाई दे रहा है। इस मामले में पर्यटन विभाग के अधिकारियों को सभी होम स्टे संचालकों के साथ बैठक करके मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि होम स्टे के लिए पहले से ही चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मानक पूरे नहीं करने और समुचित दस्तावेज नहीं रखने के कारण अल्मोड़ा जिले के 247 होम स्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। जांच अभी जारी है। जहां कहीं भी मानकों का उल्लंघन होना पाया जाएगा, उन सभी को बंद कर दिया जाएगा। वहीं एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्रशासन सभी होम स्टे का नए सिरे से चेकिंग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अपह़त प्रबंधक को अल्मोड़ा के कसार देवी क्षेत्र स्थित पहाड़ी रसोई होमस्टे में ररे जाने का पता चलने पर प्रशासन ने इस होमस्टे को सील कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें