फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को आपदा में तैयार रहने के दिए निर्देश

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस कार्यालय सभागार में हुई थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक में एससएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस अधिकारियों को आपदा को लेकर भी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि कारोना काल में मास्क को आवश्यक रूप से पहनने की जरूरत है। दूरी, मास्क, क्वारंटीन आदि नियमों का पालन करवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने इन नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
‘ऑपरेशन नया सवेरा’ मुहिम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, नशे के अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचनाओं में लापरवाही न बरतने, लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थनापत्रों का त्वरित निस्तारण करने हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में आपदा से निपटने के लिए थाना चौकियों में वुड कटर, आयरन कटर, टावर लाइट, स्ट्रेचर आदि आपदा उपकरण को हर समय तैयार रखने को कहा गया।
विज्ञापन

27 को किया सम्मानित
बैठक में अल्मोड़ा कोतवाल हरेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीष अहमद, प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी, वाचक श्याम सिंह रावत, एसआई एलआईयू सुरेंद्र चंद्र, मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक, एसएसआई फिरोज आलम, बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती, प्रभारी मीडिया सेल हेमा ऐठानी समेत कुल 27 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें