होली एंजिल स्कूल में टॉपर रहे आर्यन और अंशुमन को सम्मानित करते प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में हरेले पर हुए कार्यक्रम में सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के स्कूल टॉपर रहे आर्यन राना और अंशुमन कोहली को प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने सम्मानित किया। उन्होंने ट्रॉफी प्रदान कर छात्रों की सराहना की। आर्यन की भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और अंशुमन की सिविल सर्विसेज में जाने की तमन्ना है। प्रधानाचार्य डॉ. चौधरी ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में स्कूल के सभी 47 बच्चे सफल रहे। 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 43 विद्यार्थी विशेष योग्यता के साथ पास हुए। अभिनव स्यूनरी, सौरभ अधिकारी, संजना बिष्ट आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, शिक्षिका पूजा पंत ने छात्र-छात्राओं की सराहना की है।