फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई शिनाख्त, महिला के शव का मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती देवलीखेत में सड़क के नीचे मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसलिए जनसेवा समिति ने जनता कर्फ्यू के दिन अज्ञात शव की अंत्येष्टि कर मानवता का परिचय दिया है। इधर, राजस्व पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त न होने पर उसकी अंत्येष्टि का निर्णय लिया गया। वह लोग मामले की जांच कर रहे हैं, जिले के सभी थाने और राजस्व क्षेत्रों में शिनाख्त के लिए सूचनाएं दी गई हैं, यदि शिनाख्त करने के लिए कोई भी पहुंचता है तो इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले यहां देवलीखेत में सड़क के नीचे झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, बताया गया है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है, पोस्टमार्टम में भी अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की आशंका जताई गई है। इधर शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक यहां मोर्चरी में रखा गया था, लेकिन शिनाख्त न होने पर आज जन सेवा समिति ने यहां मुक्तिधाम में उसका हिंदू रीति के अनुसार अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में जन सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश पांडे और उनकी टीम शामिल थी। इधर नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि राजस्व पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें