फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअरों के साथ हुए संघर्ष में तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा )। ग्राम पंचायत टेड़ागांव में जंगली सुअरों के साथ हुए संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गई है। जानकारी के बाद वन दरोगा विनोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए सोमेश्वर ले गई। सोमेश्वर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ओपी आर्या ने बताया कि दो साल के नर तेंदुए की पिछली टांग और छाती में गंभीर चोट है। जीभ भी कटी है उन्होंने कहा कि संभव: तेंदुए की मौत सुअरों के साथ हुए संघर्ष में हुई है। बताया कि तेंदुए की लंबाई 175 सेंटीमीटर और ऊंचाई 75 सेमी है पोस्टमोर्टम टीम में डॉ. कनिका पांडे और चांदनी लटवाल आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें