फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Tue, 03 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
क्रिकेटर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौकुना के खेल मैदान में अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को हुए उद्घाटन मैच में जीआईसी पुभाऊं एकादश की टीम ने बाजी मारी। उद्घाटन मैच जीआईसी पुभाऊं एकादश और नर सिंह क्लब चौकुना बी टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआईसी पुभाऊं एकादश ने 12 ओवर में 100 रन बनाए। जवाब में नर सिंह क्लब चौकुना बी टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई। जीआईसी पुभाऊं  एकादश की ओर से दीपक सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। उन्होंने 17 रन बनाकर टीम का स्कोर बढ़ाया।

दीपक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि प्रधान महेश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच मिल सके।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह धानक थे। अंपायर जगदीश सिंह, महिपाल सिंह थे। इस दौरान विशन नाथ गोस्वामी, युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा धानक, गोपाल मेहरा, राजेंद्र सिंह, शिव सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, किशन सिंह, गंगा सिंह, खड़क सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें