फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदन का उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन होने पर किया स्वागत

विज्ञापन
अल्मोड़ा में दिव्यांग क्रिकेटर कुंदन राम का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के खूंटधामस निवासी दिव्यांग खिलाड़ी कुंदन राम का उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। नगर व्यापार मंडल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कुंदन का स्वागत किया गया। क्रिकेटर प्रकाश जोशी ने कुंदन को बल्ला प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर बताया गया कि कुंदन 11 मार्च से नोएडा में होने जा रही दिव्यांग वर्ल्ड टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में 28 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कुंदन खेल के अलावा पढ़ाई में भी अव्वल हैं। वह वर्तमान में बीएड कर रहे हैं।
वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में कुंदन अपनी प्रतिभा दिखाकर जिले का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपसचिव अमन नज्जौन, वरिष्ठ व्यापारी कैलाश गुरुरानी, भुवन वर्मा, ललित मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें