फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में किसान सभा कार्यकर्ता बैठे उपवास पर

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में उपवास पर बैठे किसान सभा के कार्यकर्ता और अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड किसान सभा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में गांधी पार्क में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक उपवास पर बैठे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और गांधीजी का प्रिय भजन गाया।
विज्ञापन

आखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के देशव्यापी आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसान सभा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गांधी पार्क में उपवास पर बैठे। उन्होंने किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसान सरकारी दमन के आगे नहीं झुकेंगे और आंदोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड किसान सभा के संयोजक दिनेश पांडे, सीटू के राजेंद्र प्रसाद जोशी, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी समिति के सचिव महेश चंद्र आर्या, एडवा की जिला अध्यक्ष मुन्नी प्रसाद, सचिव राधा नेगी, जनवादी नौजवान सभा के सुशील तिवारी ने विचार रखे। इस अवसर पर पार्वती रावत, अरुण जोशी, तनुजा रावत, मनीषा, जया, भानु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें