फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में प्राथमिकता से बनाएं शौचालय

Wed, 04 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने मनरेगा योजना से ग्रामीण अंचलों में शौचालय निर्माण कराने पर जोर दिया। उन्होंने योजना से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, क्षतिग्रस्त रास्तों, नौलों, धारों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा के कार्यों के लिए अधिकारी समय से धन की मांग करें। आयुक्त विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। अधिकारियों के बिना तैयारी आने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नयाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाएं। क्षेत्र समिति की बैठकों में इंदिरा आवास निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा करें ताकि ब्लाकवार इंदिरा आवासों की मांग पता लग सके। केंद्र सरकार की जिले में संचालित योजनाओं का अधिकतम लोगों तक लाभ पहुंचाएं।

आयुक्त ने सांसद निधि, विधायक निधि समेत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कहा कि अधिकारी ऐसी योजनाएं बनाएं, जिसका किसानों को वास्तविक लाभ मिल सके। वन विभाग से जंगलों में फलदार पौधों का रोपण करने को कहा, ताकि जंगली जानवरों को जंगल में ही भोजन मिल सके। साथ ही ग्रामीणों को पशुपालन विभाग से उन्नत प्रजाति के पशु, मुर्गी, बकरी आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को पेंशन के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने, अधिकारियों से आजीविका संवर्धन से संबंधित कामों को बढ़ावा देने को कहा।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण अधिक आय कमा सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक जानकारी दें, जिससे कि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ डा. अहमद इकबाल, उपनिदेशक सांख्यिकी सुंदर लाल, संख्याधिकारी इला पंत समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें