फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्फ्यू में भी सुबह खुली रही सब्जी की कुछ दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान रविवार को अल्मोड़ा में सन्नाटा रहा। साप्ताहिक कर्फ्यू में भी कुछ सब्जी विक्रेताओं ने सुबह दुकानें खोलीं थीं। इन दुकानों में खरीदार भी पहुंचे थे। नगर की तंग गलियों और मोहल्लों में भी कुछ दुकानें खुली थीं। वहां भीड़ भी रही। बाजारों में लोगों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्फ्यू के चलते रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार बंद रहा। रविवार को नगर में कर्फ्यू का पालन अधूरा रहा। साप्ताहिक कर्फ्यू में भी कुछ सब्जी विक्रेताओं ने सुबह के समय दुकानें खोलीं थीं। इन दुकानों में सब्जी खरीदने वालों की भीड़ भी रही। नगर की तंग गलियों और मोहल्लों में भी कुछ दुकानें खुली थीं।
वहां भी काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। राशन की दुकानों के शटर बंद रहे। कर्फ्यू के दौरान नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में लोग आवाजाही करते रहे। ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू का मिलाजुला असर रहा। सड़क से दूरस्थ क्षेत्र के गांवों में तो दुकानें पूरे दिन खुलीं रहीं।
विज्ञापन

रविवार को कांडा में खुलीं रहीं कुछ दुकानें
कांडा (बागेश्वर)। रविवार को पूर्ण बाजार बंदी के नियम का कांडा में जमकर उल्लंघन हुआ। जहां कांडा पड़ाव में अधिकतर दुकानें बंद थीं। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानें खुली रहीं। जिला प्रशासन ने कोविड कर्फ्यू के दौरान रविवार को दवा, दूध की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
इस आदेश की रविवार को कांडा पड़ाव में अनदेखी हुई। कई दुकानदारों ने दुकान खोलकर खुलेआम सामान बेचा। पुलिस, प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ी। इससे दुकान बंद रखने वाले दुकानदारों में रोष देखा गया। दुकानदारों का कहना था कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें