फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में कोविड केयर सेंटर को बनाया जाएगा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारियों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड केयर अस्पताल स्थापित करने, होम आइसोलेशन भेजे गए संक्रमितों के लिए कोविड किट, प्रत्येक परिवार को दी जाने वाली आइवरमैक्टिन की दवा के वितरण व टीकाकरण अभियान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने वर्तमान में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सेशन साइट को खोलने का अनुरोध करें, जिससे स्थानीय लोगों को कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता दी जा सके।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा और मोनिका, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, समन्वय अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय, प्रियंका सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें