फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों के भीतर 12 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में जल्द ही वेंटिलेटर युक्त 12 बेड आईसीयू वार्ड शुरू होगा। आईसीयू का कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब 10 से 12 दिनों के भीतर आईसीयू वार्ड संचालित हो सकेगा। इसके बाद मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के विभिन्न अस्पतालों को पिछले साल वेंटिलेटर मिले थे लेकिन अब तक कहीं भी पूरी तरह से वेंटिलेटरों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भी कोरोना की दूसरी लहर में लगातार संक्रमितों की मौत हो रही है। वेंटिलेटर के अभाव में भी मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम गोपाल नौटियाल ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटर युक्त 12 बेड के आईसीयू वार्ड का कार्य अंतिम चरण पर हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 12 दिनों के भीतर आईसीयू वार्ड का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद बरौनिया ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों को वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण दिया। जल्द एक वेंटिलेटर स्थापित कर डॉक्टरों को फिर प्रयोगात्मक तौर पर प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद वेंटिलेटर संचालित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि 16 डॉक्टर प्रशिक्षण ले चुके हैं।
सीडीओ ने धौलछीना में 20 बेड का कोविड वार्ड तैयार करने के दिए निर्देश
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सीडीओ नवनीत पांडे ने कोविड-19 की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना और विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र में 20 बेड का कोविड वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक सामग्री का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए भी स्थान का निरीक्षण करते हुए जल्द कवायद किए जाने की बात कही। सीडीओ ने अस्पताल में दवाओं समेत अन्य जरूरी उपकरण के पर्याप्त स्टॉक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी हेम चंद्र कांडपाल को कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धौलछीना में दिव्यांग लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी के लिए बन रहे भवन और बाजार में हुए सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत ने सीडीओ को अस्पताल परिसर की पेयजल समस्या, रामलीला ग्राउंड की चहारदीवारी, संगीत भवन को रामलीला कमेटी को हस्तांतरित करने और भवन की छत पर संगीत हॉल बनवाए जाने समेत धौलछीना बाजार में कूड़ेदान लगवाए जाने, पार्किंग बनवाने आदि की मांग की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को इस पर सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. चंद्रशेखर पांडे, नत्थीराम नौटियाल, सलमान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें