फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती स्कूटी समेत खाई में गिरा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। भाई दूज पर तेज रफ्तार पिकअप ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर फलसीमा में उदयशंकर नृत्य और संगीत नाट्य अकादमी के पास सड़क किनारे स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला स्कूटी सहित सड़क से नीचे खाई में जा गिरी जबकि पति झाड़ियों में अटक गया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हुगली कोलकाता, हाल गोपाल धारा निवासी वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) और उनकी पत्नी रफीका बेगम (30) बागेश्वर जिले के गरुड़ से अपने रिश्तेदार कबीरउद्दीन, उनकी पत्नी कुलसुम बेगम और उनके दो बच्चों के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम फलसीमा कि ओर अपने-अपने दोपहिया वाहनों में घूमने निकले थे। वापी मंडल और उनकी पत्नी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर फलसीमा में उदयशंकर नृत्य और संगीत नाट्य अकादमी के पास सड़क किनारे वाहन रोककर फोटो खींच रहे थे। अन्य भी वहीं खड़े थे कि इस दौरान तेज रफ्तार एक अज्ञात पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वापी मंडल और उनकी पत्नी रफीका बेगम स्कूटी समेत खाई में जा गिरी। सूचना के बाद कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान वापी मंडल झाड़ियों में अटका मिला जबकि स्कूटी समेत रफीका नीचे सड़क में गिरी थी। वहीं हादसे में कुलसुम बेगम भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रफीका बेगम को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल हाफीज और कुलसुम बेगम घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


-

आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपित को जल्द पकड़ा जाएगा। - हरबंस सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें