सोमेश्वर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करती मंत्री रेखा आर्या।
- फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का जन सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जन कल्याण के कार्यों को लेकर चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता से सरकार समाधान कर रही है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बैग, डायरी, शॉल और झंडे प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास से सोमेश्वर चौराहे तक रैली निकाली। मंत्री ने चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में खड़क सिंह नेगी, कृपाल सिंह, भूपाल सिंह रावत, बिशन सिंह कनवाल, राजेंद्र कैड़ा, गिरधारी लाल साहू, भुवन जोशी, चंदन बिष्ट आदि थे।