फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चिलियानौला की बैठक में बरपा हंगामा

विज्ञापन
चिलियानौला नगर पालिका परिषद की बैठक में ईओ और जेई के बीच तीखी नोकझोंक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका परिषद चिलियानौला की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब अपर सहायक अभियंता ने अधिशासी अधिकारी पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ दिए। वे यहां तक बोल गए कि अधिशासी अधिकारी अवैध कार्यों के लिए इतना दबाव बना रहे हैं कि वे आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच कई सभासद भी ईओ के खिलाफ नजर आए।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। पालिका के अपर सहायक अभियंता मुकुल सती भी बैठक में पहुंचे थे। बैठक में अधिशासी अधिकारी पर स्वागत गेट सहित कई कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए। अपर सहायक अभियंता ने ईओ पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। अपर सहायक अभियंता मुकुल सती ने अधिशासी अधिकारी पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कार्यों को लेकर मानसिक तनाव दिया जा रहा है। कई ठेकेदारों को कार्यों की पेमेंट तक नहीं हुई है। मुझ पर तमाम तरह के अवैध कार्य करने के दबाव बनाए जा रहे हैं। मैं इतना परेशान हो चुका हूं कि मजबूरन आत्मघाती कदम उठाना पड़ेगा। बैठक में सभासद नवल पांडे, कमला बिष्ट, दीप राज, ललित मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सारे आरोप निराधार हैं। सभी निर्माण कार्य अपर सहायक अभियंता की मौजूदगी में हुए हैं। आत्महत्या की धमकी देकर वह बचकाना हरकतें कर रहे हैं। पालिका में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है। मैं तो सभी को साथ लेकर कार्य कर रहा हूं।
विज्ञापन

-जगदीश चंद्रा, ईओ, नगर पालिका परिषद चिलियानौला रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें