फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत से कोहराम: दस्त से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे , इलाज शुरू होने से पहले ही तोड़ दिया दम

Fri, 05 Aug 2022 04:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

स्कूल से घर लौटने पर मयंक को दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने से बच्चा पस्त हो गया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शव का पंचनामा भरती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस्त से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिले के कसून निवासी संजय सिंह मटियानी का पुत्र मयंक सिंह मटियानी (9) बुधवार को स्कूल गया था।

विज्ञापन


स्कूल से घर लौटने पर उसे दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने से बच्चा पस्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए।

ये भी पढ़ें...Spice Garden: उत्तराखंड के सौनी में तैयार हुआ देश का पहला हिमालयन स्पाइस गार्डन, ये है खास
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक कक्षा चार में पढ़ता था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि पेट में संक्रमण होने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने भी बच्चे के पेट में संक्रमण होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें