फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की कमी के लिए निगम प्रबंधन जिम्मेदार

Sun, 27 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों में चालकों की भर्ती नहीं होने से भारी नाराजगी व्याप्त है।  कर्मचारियों ने इसके लिए निगम प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि चालक नहीं होने से नए मार्गों में वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चालकों और तकनीकी कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती करने समेत दस सूत्री मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


    रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि अल्मोड़ा बस डिपो में 52 बसों का बेड़ा हो गया है। चालकों की कमी होने के बाद भी  निगम प्रबंधन चालकों की भर्ती नहीं कर रहा है। चालकों की कमी के कारण नए रूट पर बसें नहीं चल पा रही हैं। वर्तमान में 30 से 35 चालकों की कमी है। उन्होंने चालकों की कमी को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। 
विज्ञापन



डिपो उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को करवाने, डिपो कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करवाने, डीजल भरने के लिए फिलिंग मैन की भर्ती करने, डिपो में खराब ई टिकटिंग मशीनों के स्थान पर नई मशीनें देने, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


 समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की भी चेतावनी दी है। बैठक का संचालन डिपो मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। जबकि प्रांतीय पदाधिकारी उमेश चंद्र भट्ट, क्षेत्रीय पदाधिकारी भरत लाल टम्टा, प्रेम सिंह बिरोड़िया, रमेश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, भगवती नेगी, रोहित कुमार, चंदन सिंह, जीवन लाल, सुरेश जोशी, नवीन चंद्र, गोपाल दत्त जोशी, डीसी कांडपाल, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें