अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर एसएसपी पंकज भट्ट समेत 35 कोरोना वॉरियर्स को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय जनसेवा समिति अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत और गोपाल चम्याल की ओर से पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जिला पुलिस ने मिशन हौसला के तहत सराहनीय कार्य किए। पुलिस लोगों को समय पर घरों में जीवन रक्षक दवा, राशन आदि जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रही है। वहीं कोविड मृतकों का दाह संस्कार, एकल बुजुर्ग परिवार की मदद का बीड़ा उठाने जैसे कई कार्य कर रही है।