फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस:योगदा आश्रम द्वाराहाट में भी श्रद्धालुओं के लिए लगी रोक

विज्ञापन
द्वाराहाट के योगदा आश्रम में विदेशी पर्यटक के स्वास्थ्य की जांच के दौरान डा. तपन शर्मा। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष सावधानी बरतते हुए धार्मिक और होटलों में निगरानी बनाए हुए है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तपन शर्मा ने अपनी टीम के साथ आध्यात्मिक केंद्र और देश-विदेश के भक्तों का शांति केंद्र योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में पहुंचकर वहां आए पर्यटकों की जांच की। योगदा आश्रम ने भी किसी भी भक्त के लिए फिलहाल आश्रम में आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान वहां जर्मनी से पहुंचीं वरटिन वेहरिम (40) की स्वास्थ्य जांच गई। डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देश पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जर्मनी की वेहरम नौ जनवरी को भारत आ चुकी हैं। एक माह तक केरल में रुकने के बाद 29 फरवरी से वह योगदा आश्रम में निवास कर रही हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कोई भी वायरस नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें