अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को 41 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें द्वाराहाट ब्लॉक के आठ, भिकियासैंण के पांच, हवालबाग ब्लॉक के छह, धौलादेवी और ताकुला के तीन-तीन, भैंसियाछाना और लमगड़ा के एक-एक मरीज हैं।
इसके अलावा अल्मोड़ा के कर्नाटकखोला, धारानौला, पुलिस लाइन, बेस कैंपस आदि स्थानों के 14 मरीज भी शामिल हैं। नए 41 मरीजों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3085 पहुंच गई है। जिसमें से 2835 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 229 एक्टिव केस हैं।