फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फूटा कोरोना बम, एक दिन में सर्वाधिक 31 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में जिले में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ कुल 31 मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 258 पहुंच गई है। इनमें से अब 53 एक्टिव केस है। एक साथ सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिलने से अब उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 31 मरीज आने के बाद से हड़कंप मच गया। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में धौलादेवी के आठ, चौखुटिया और ताड़ीखेत ब्लॉक के सात-सात, भिकियासैंण के तीन, स्याल्दे के चार, हवालबाग और लमगड़ा ब्लॉक के एक-एक मरीज हैं। बताया जा रहा है कि धौलादेवी के सभी लोग दिल्ली, गुरुग्राम से लौटे थे। अन्य लोग महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, रुद्रपुर समेत विभिन्न स्थानों से आए हैं। नए मरीजों के साथ अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 258 पहुंच गई है। इनमें से 202 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि दो की पूर्व में मौत और अब भी जिले में कुल 53 एक्टिव मामले हैं।
बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक की एक कर्मचारी और उसके पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मंच गया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उसके संपर्क में आए बैंक कर्मचारियों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी और उसके पति की रिपोर्ट ट्रूनेट से कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ पिछले दिनों हल्द्वानी गई थी। जहां से लौटने के बाद दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इस दौरान दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अब बैंक के अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। देर शाम तक स्वास्थ्य कर्मियों की टीम उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें