फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से भारी तनातनी के बीच चौखुटिया में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

विज्ञापन
चौखुटिया में एयरपोर्ट के लिए चिन्हित क्षेत्र में फोटोग्राफी करता ड्रोन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चीन के साथ सीमाओं पर चल रही तनातनी के बीच उत्तराखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वायु सेना को हर तरह के ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश में चौखुटिया सहित तीन एयरपोर्ट प्रस्तावित हैं। प्रशासन की पहल पर पहुंची टीम ने एयरपोर्ट के लिए चिह्नित स्थान हाट-झलां गांव में ड्रोन से फोटोग्राफ लिए। इस स्थान का सेना भी दो बार निरीक्षण कर भूमि के पूरी लोकेशन देख चुकी है।
विज्ञापन

चीन के साथ सीमाओं पर बढ़ती तनातनी के चलते सेना उत्तराखंड में चौखुटिया समेत चमोली के गोचर, उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ सहित कुल तीन एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की इसको लेकर रक्षामंत्री से लगातार बात हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से पहुंची टीम ने चिह्नित स्थान की ड्रोन से फोटोग्राफी कर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार सतीश बर्थवाल ने इसकी पुष्टि की। बताया कि टीम को संबंधित भूमि के दस्तावेज आदि भी दिलाए गए।
एयरपोर्ट को लेकर सीएम केंद्र के संपर्क में
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विधायक महेश नेगी ने एयरपोर्ट को लेकर चल रही तैयारी के बारे में बताया। कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री लगातार केंद्र के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री की उनसे भी बात हुई है। कहा कि चीन के साथ पैदा भारी तनाव को देखते हुए सीमा में मुस्तैदी से एक्शन के लिहाज से चौखुटिया में एयरपोर्ट बनाना सेना के लिए जरूरी हो गया है। चीन सीमा के पास होने से चौखुटिया, चिन्यालीसौड़, गौचर में एयरपोर्ट का निर्माण वायु सेना के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें