फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने से बाल-बाल बच गया अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शुक्रवार को कोरोना मुक्त होने से एक कदम दूर रहा। जिले में दोपहर तक एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य होते ही शाम को एक और नए मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 204 पहुंच गई है। जिसमें से दो सौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

तीन माह बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला कोरोना मुक्त होने से महज एक कदम रह गया। मात्र कुछ घंटों के लिए जिला कोरोना मुक्त रहा भी तो देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में एक नए मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। जिले में कोरोना का पहला मामला अप्रैल में आया था। इसके बाद पहले मरीज के उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन इसके बाद मई और जून में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते चले गए। जुलाई पहले पखवाड़े में भी मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। वहीं पिछले चार दिनों से जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं आया दूसरी ओर मरीजों में रिकवरी भी तेजी से हुई। इस दौरान शुक्रवार दोपहर तक अंतिम एक्टिव मरीज के स्वस्थ होने के बाद उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन शाम होने तक हवालबाग ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दिनों बरेली से लौटी थी। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब जिले में मात्र यही एक्टिव केस है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 204 पहुंच है, जिसमें से दो सौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें