फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दो सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दो सौ के पार पहुंच गई है। शनिवार को तीन दिनों बाद जिले में तीन नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों लोग पिछले दिनों दिल्ली से वापस आए थे। जिसके बाद उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 201 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला 200 का आंकड़ा पार करने वाला प्रदेश का छठा जिला बन गया है। जिले में शनिवार को कोरोना मरीजों की कुल संख्या 201 पहुंच गई है। तीन दिनों से जिले में कोरोना मरीजों को लेकर राहत की खबर थी। इधर शनिवार को जिले में कोरोना के तीन नए मरीज और बढ़ गए हैं। ताकुला ब्लॉक के 50 वर्षीय पुरुष, भैंसियाछाना ब्लॉक की 30 वर्षीय महिला और हवालबाग ब्लॉक की 28 वर्षीय महिला पिछले दिनों दिल्ली से वापस लौटे थे। हाईरिस्क एरिया से लौटने पर तीनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसके बाद उन्हें अल्मोड़ा में ही संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इस दौरान शनिवार को तीनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है। शनिवार को आए नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई हैं। इनमें से 179 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। जबकि दो लोगों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी हैं वहीं अब 19 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें