रानीखेत कोतवाली में नागरिकों की बैठक लेते प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में कोतवाल का प्रभार संभालते ही प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा पूरी पुलिस टीम के साथ एक्शन में आ गए हैं। कोतवाली में नागरिकों की बैठक लेकर उन्होंने अपराध नियंत्रण में सहयोग मांगा। कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। तेज दोपहिया दौड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्ती अपनाई जाएगी। नगर की यातायात व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नशामुक्ति के लिए युवाओं समेत अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की। नागरिकों ने यातायात की समस्या बताई। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि नगर की यातायात समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापारी नेता सीमा जसवाल, लखन अग्रवाल, कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, सुंदर लाल गोयल, अजय बबली, एसएसआई फिरोज आलम, एसआई सुनील गोस्वामी आदि रहे।