फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने का समय दोपहर बारह बजे तक बढ़ाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खुलने का समय दोपहर 12 बजे तक बढ़ाया जाए
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। प्रांतीय व्यापार मंडल सल्ट के व्यापारियों ने तहसीलदार दलीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बाजार खुलने का समय सुबह सात बजे से 10 बजे तक निर्धारित है। ग्रामीण करीब 10 से 12 किमी दूर से भी बाजार पहुंचते हैं। वह बैंकों से राशि निकालते हैं लेकिन तब तक दुकानें बंद हो जातीं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बों की बाजार बंद होने का समय सुबह 10 बजे से बढ़ाकर दोपहर 12 बजे किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष घनानंद शर्मा, प्रहलाद सिंह, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा शामिल हैं।
केमू और रोडवेज बस अड्डों पर सन्नाटा
अल्मोड़ा। बेमियादी हड़ताल के कारण शनिवार को 21वें दिन भी कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) की बसों का संचालन ठप रहा। 50 फीसदी सवारी न मिलने से रोडवेज ने भी बसों का संचालन नहीं किया। केमू और रोडवेज बस अड्डों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

बसें न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। केमू 44 बसों का संचालन करता है। जिला मुख्यालय से हल्द्वानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, सेराघाट, जैंती, भनोली, दन्यां, काफलीखान आदि रूटों पर चलने वाली केमू की बसों के पहिये थमे रहे। इधर, रोडवेज की सभी 19 सेवाओं का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें