फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
20grd01p बैजनाथ अस्पताल में उपचार कराने वालों की भीड़ - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते कौसानी, बैजनाथ, ग्वालदम के होटल, रिजॉर्ट में वीरानी छाई है लेकिन मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीज दूरदराज के गांवों से भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि इन सभी मरीजों को बचाव के लिए जरूरी उपाय बता दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अस्पताल आने वाले हर मरीज को मास्क और जांच सुविधा दिलाने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सभी स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों से कोरोना से निपटने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने जल संस्थान के इंजीनियरों से जिले के हर मोहल्ले में पानी की नियमित आपूर्ति करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें