फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में व्यायामशाल, कोचिंग, पर्यटन स्थलों पर 31 तक रोक

विज्ञापन
एपीएस में शिक्षक शिक्षिकाओं को जागरूक करते केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर। संवाद न्यूज ? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जहां छावनी परिषद ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है, वहीं पर्यटन नगरी में व्यायामशाला, कोचिंग सेंटर, नर्सिंग, तरणताल और पर्यटक स्थलों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अभियंता अभिषेक आजाद ने पर्यटन नगरी में स्थित पर्यटन स्थलों, शैक्षिक व तकनीकी संस्थान, कोचिंग सेंटर, व्यायामशाला और तरणताल तथा भीड़भाड़ वाले स्थल 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। दूसरी तरफ छावनी परिषद की तरफ से व्यापारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने की हिदायत दी जा रही है। इन दिनों कैंट के कर्मचारी बाजार में कर वसूली का कार्य कर रहे हैं, मुंह पर मास्क पहनकर कर्मचारी कर वसूलने के साथ ही व्यापारियों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें