फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: दिल्ली से बाइक पर सवार होकर रानीखेत पहुंचे 10 लोग

विज्ञापन
दिल्ली से राजकीय अस्पताल रानीखेत पहुंचे 10 लोग। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते प्रवासियों का पहाड़ों को पलायन जारी है। महानगरों में काम-धंधा बंद हो गया है। भविष्य की चिंता को देखते हुए लोग या तो पैदल या फिर अपने दोपहिया वाहनों से भी लौटने लगे हैं। दिल्ली से एक दिन पूर्व 10 लोग पांच मोटर साइकिलों में सवार होकर अपने गांव बग्वालीपोखर पहुंच गए। 10 से 11 घंटे लगातार चलने में उन्हें रास्ते में कई दिक्कतें भी हुईं। भीमताल में चालान भी कटा। इसके बाद उन्होंने रानीखेत अस्पताल में अपना संपूर्ण चेकअप कराया और सभी लोग 14 दिनों के होम क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन

रानीखेत, बग्वालीपोखर सहित तमाम इलाकों के युवा दिल्ली में नौकरी करते हैं, लेकिन फैक्ट्रियां, कंपनियां बंद होने से वे लोग अब पहाड़ों को पलायन करने लगे हैं। बग्वालीपोखर क्षेत्र के 10 लोग भी एक दिन पूर्व पांच मोटरसाइकिल में सवार होकर रानीखेत पहुंच गए। यहां राजकीय अस्पताल में उन्होंने अपना चेकअप कराया।
यहां पहुंचे पनेरगांव निवासी कमल पांडेय ने बताया कि वह आईटी सेक्टर में काम करते हैं। काम बंद हो गया है। हालांकि वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, लेकिन जिस तरह से कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उन लोगों ने अपने गांव वापस आने की ठान ली। उनके साथ राहुल, त्रिलोक, भूपेंद्र, दीपक, नवीन, गणेश, हेमंत, कुंदन नेगी, महेश नेगी आदि भी पहुंचे हैं। सभी ने बताया कि वह लोग खाना खाकर निकले और रास्ते में कहीं भी खाना नहीं खाने का संकल्प लिया। सिर्फ पानी की बोतलें रखीं। रामपुर में उनका स्वास्थ्य चेकअप हुआ। भीमताल में उन्हें पुलिस ने रोका और चालान काटा। अब होम क्वारंटीन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें