लॉकडाउन के दौरान ढील अवधि में अल्मोड़ा बाजार में निकलते कुछ लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान रविवार को बाजारों में चहल-पहल कम रही। सब्जी, दूध, आटा, चावल, दाल आदि की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ बहुत कम रही। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखी।
लॉकडाउन के दौरान खरीदारी के लिए बाजार सुबह सात से एक बजे तक खुले रहने के कारण बाजार में रविवार को किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं दिखी। अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम लोग घरों से निकले। एक बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया तो सड़कों में सुनसानी रही। पुलिस की अलग-अलग टीमें शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहीं। पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगातार घर भेजा।