फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सहकारिता कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों  के साथ समापन

Wed, 22 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सहकारिता कौतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  गुरुड़ाबांज में चल रहे तीन दिवसीय सहकारिता कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों  के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर मेले में लगी प्रदर्शनी लगाने वाले कई  संस्थाओं और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा  अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अव्वल रहे स्टालों और बेहतर प्रदर्शन करने  वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री  कुंजवाल ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी सराहनीय है।  ऐसे आयोजनों से लोगों को विभागीय जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा  रहे योजनाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने मौजूद लोगों से सरकार द्वारा  चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने को कहा।

कार्यक्रम संयोजक जिला  सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने मेले में सहयोग के लिए सभी का  आभार जताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला पंचायत सदस्य  निर्मला भैसोड़ा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंगवाल, गणेश प्रसाद,  पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, सतीश पंत, कुंदन रौतेला, नवल रावत, रमेश मेलकानी,  मनोज रावत, मुकेश पांडे, कुंदन गैड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें