फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार और एक व्यक्ति के बीच लेनदेन को लेकर विवाद

Thu, 04 May 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विवाद होने पर मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौघानपाटा में रेस्टोरेंट मालिक और एक व्यक्ति के बीच सुबह विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट तक की स्थिति आ गई। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह चौघानपाटा में एक रेस्टोरेंट मालिक और उपभोक्ता के मध्य पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों के मध्य गाली-गलौच होने लगी और हाथापाई की नौबत तक आ गई। इस दौरान चौघानपाटा में काफी भीड़ भी जमा हो गई। भीड़ जमा होने से मालरोड में जाम लगने तक की स्थिति आ गई। लोगों के समझाने पर भी दोनों नहीं माने और एक दूसरे पर गालीगलौच करने का आरोप लगाने लगे।

बड़ी मुश्किल से स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने दोनों के मध्य बीच  बचाव किया। बाद में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें