फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा जिले में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रात और दिन बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों बिजली गुल होने से सरकारी और निजी कार्यालयों में काम काज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात भारी बारिश होने से जिले मेें 11 और 33 केवीए लाइन में कई स्थानों पर खराबी आ गई थी। बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली की लाइनें टूट गईं वहीं कुछ जगह फ्यूज फट गए। ऐसे में लोगों को रात और दिन बिजली कटौती का सामान करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ढूंगाधारा, धारानौला क्षेत्र, रानीधारा क्षेत्र, पोखरखाली, सरकार की आली, खोल्टा, एनटीडी आदि क्षेत्रों में दिन भर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। हालांकि यूपीसीएल कर्मी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने में जुटे हैं। बिजली लाइनों में आई खराबी को दूर करने के लिए यूपीसीएल कर्मियों ने जरूरी शटडाउन लिया। इसके चलते कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली नहीं होने से कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहे। वहीं कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। शाम करीब पांच बजे प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

क्या बोले लोग
कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती चल रही है। बार-बार बिजली चली जा रही है। इस कारण बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -देवकी नंदन जोशी, ढूंगाधारा


बिजली दिनभर में कई बार चली जा रही है। कई बार तो रात को भी चली जा रही है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -गोपाल मेहरा, धारानौला

कोट
तेज बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में बिजली लाइनों में खराबी आ गई है। शिकायत मिलने पर फौरन टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। - कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा
विज्ञापन


गरुड़ के 82 गांवों में 23 घंटे गुल रही बिजली


गरुड़ (बागेश्वर)। जिले में मौसम का बदलता मिजाज बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है। कत्यूर घाटी के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य लाइन का पोल गिरने और तार टूटने से 23 घंटे तक बिजली गुल रही। दो दिन तक आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



बृहस्पतिवार की शाम को करीब पांच बजे क्षेत्र में तेज हवा चली। इसी दौरान डंगोली से कौसानी के बीच जाने वाली मुख्य लाइन में कपिलेश्वर मंदिर के पास दो पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ों की चपेट में आने से दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए और कई स्थानों पर तार टूटने से 82 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को भी दिन भर बिजली गुल रही। शाम को करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। दो दिन तक बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों को भी इससे नुकसान हुआ।



कोट



लंबे समय तक बिजली गुल होने से कारोबार प्रभावित हो गया है। करीब 18 हजार रुपये की आइसक्रीम खराब हो गई है। बेकरी का पूरा कामकाज भी ठप होने से 30 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। -गणेश पांडेय, व्यापारी







बिजली गुल होने से पूरे दिन मशीनें बंद रहीं। ग्राहकों के मकानों के लिए खिड़की-दरवाजे तैयार करने के ऑर्डर लेट हो रहे हैं। मौसम खराब होने पर बार-बार बिजली लाइनों को नुकसान होता है। विभाग को नई और सुरक्षित लाइन बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। -दीपक बोरा, व्यापारी
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें