फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का दौरा जल्द होगा, कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार रहें : हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा से रामनगर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के स्थगित हुए उत्तराखंड दौरे पर कहा कि कार्यक्रम को केवल स्थगित किया गया है, निरस्त नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं। रामनगर के लिए रवाना होने से पूर्व गनियाद्योली में उन्होंने कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुई कुलदीप सिंह की पत्नी का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडे, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें