फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आयुष डेस्क से कोरोना संबंधित मरीजों को दिया जाएगा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में स्वस्थ हो चुके कोरोना मरीजों के लिए कोविड-19 आयुष डेस्क स्थापित कर दिया गया है। डेस्क में कोरोना संक्रमित और स्वस्थ हो चुके लोगों को फोन से संपर्क कर आयुर्वेदिक तरीकों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. केएस नवलच्याल की अध्यक्षता में अल्मोड़ा में कोविड-19 आयुष डेस्क स्थापित की गई है। कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए या फिर वर्तमान में संक्रमित मरीजों को इसमें परामर्श दिए जा रहा हैं। आयुर्वेदिक दवाओं से उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं।
भविष्य में इन लोगों को इम्यूनिटी बूस्टर दवाओं के वितरण की भी योजना बनाई जा रही है। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि अब तक 472 लोगों से संपर्क किया जा चुका है। डेस्क में फार्मासिस्ट साधना कुमाई, ऋचा रावत और राहुल सेमवाल द्वारा निरंतर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इससे पूर्व भी आयुर्वेद विभाग द्वारा जनसामान्य और कोरोना वॉरियर्स को आयुष रक्षा किट वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें