टटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराते विधायक चंदनराम दास।
- फोटो : GARUD
गरुड़(बागेश्वर)। ब्लॉक की बूंगा ग्राम पंचायत आज तक सड़क से वंचित थी। टिटोली बूंगा सड़क बनाओ संघर्ष समिति ने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए कई बार संघर्ष किया। कुछ माह पूर्व ढाई किमी सड़क स्वीकृत हुई थी।
बृहस्पतिवार को विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि मोटर मार्ग के बनने से टिटोली, बूंगा, नौगांव, हरीनगरी, मवई, कोटियूड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
कहा कि इस सड़क के बनने के बाद विकास खंड गरुड़ के अब सभी गांव मोटर मार्ग से जुड़ जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सामूहिक भोज का आयोजन किया। वहां ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक बुटोला, जिपं. सदस्य गोपाल किरमोलिया, जेसी आर्या, इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, डीके जोशी, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।