फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ गति से चल रहा आईएसबीटी का निर्माण

Tue, 06 Feb 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शासन से समय पर बजट आवंटित नहीं होने का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। बजट के अभाव में नगर के लोअर मालरोड में 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे का काम कछुआ गति से चल रहा है। अब तक निर्माण एजेंसी को मात्र 3.78 करोड़ रुपये ही मिले हैं।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में बजट में दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया था। सरकार ने गत आठ जनवरी को दो करोड़ रुपये अवमुक्त करने का शानसादेश भी कर दिया था पर एक माह बीतने को है निर्माण एजेंसी को पैसा नहीं मिल पाया है।

अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवहन निगम का बस अड्डा मालरोड में किराए के भवन में चल रहा है। यहां पर वाहनों के खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। लोअर मालरोड में निगम की वर्कशाप समेत 83 नाली (1.78 हेक्टेयर) भूमि पूर्व में आईएसबीटी के लिए चयनित की गई थी।
विज्ञापन


यहां पर 16 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यहां 75 बसों की पार्किंग, बुकिंग काउंटर, आधुनिक वर्कशाप, यात्रियों के लिए दुकानें, डोरमेट्री, जलपान गृह, स्नानागार, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बस अड्डे के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपा। 2016 में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 16 करोड़ के सापेक्ष 3.78 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। बस अड्डे का काम इस साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक करीब पच्चीस फीसदी ही बजट अवमुक्त हुआ है।

हालांकि निर्माण एजेंसी ने चहारदीवारी, फिनिशिंग और पहली मंजिल में लेंटर डाल दिया है। बजट के अभाव में इस साल भी काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा है।

प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के लिए  आठ जनवरी को दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। हालांकि धनराशि अब तक निर्माण एजेंसी के खाते में नहीं पहुंची है। विभाग का इस वर्ष काम पूरा करने का लक्ष्य है। - पीके दीक्षित, सहायक अभियंता, उत्तराखंड परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें