अल्मोड़ा। रैलापानी गांव को पालिका में शामिल किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। रैलापानी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने पालिका विस्तार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर से लगे गांवों को छोड़कर दूरस्थ गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जा रहा है।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा रैलापानी में गरीब निवास करते हैं। जिनके पास परिवार पालने के भी उचित संसाधन नहीं हैं। कृषि भूमि से ही गांव के लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है परिसीमन गांवों में जाकर नहीं अधिकारियों ने अपने घर में बैठकर तैयार किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके गांव को पालिका में मिलाया गया तो ग्रामीण आंदोलन और चक्का जाम जैसे कदम उठाएंगे।
बैठक में हरीश लाल, उप प्रधान अंबीराम, महिपाल सिंह, राम सिंह मेहता, भगवती बिष्ट, किशन लाल, पे्रमा देवी, चंदा, अमित आर्या, तारी राम, शिवपाल, हंसी देवी, हीरा राम, धनी राम, नरेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार, देवेंद्र, लक्ष्मण चंद्र, संजय कुमार, देवराम, मुन्ना लाल, चंदन राम आदि शामिल थे।