फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डढोली-पूनाकोट मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 12 Mar 2019 12:01 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
डढोली-पूनाकोट सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 सल्ट विकासखंड के अतंर्गत 9.45 किमी लंबे डढोली-पूनाकोट मोटर मार्ग का सल्ट के ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। सड़क की लागत करीब 12 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण दो दशक से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे थे। डढोली-पूनाकोट मोटर मार्ग बनने के बाद रतखाल, बंगारी सीमली, रवा, पूनाकट, डढोली समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क सुविधा से वंचित इन गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्टेशन पहुंचने के लिए चार किमी तक की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। 

अध्यक्षता डढोली की प्रधान पुष्पा देवी ने और संचालन खीम सिंह भंडारी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुसाई सिंह चौहान, पूनाकोट की प्रधान तुलसी देवी, पान सिंह चमोला, राम सिंह बंगारी, बालम सिंह बंगारी, कमला कांडपाल, विनय बिष्ट, प्रदीप नौटियाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें