उद्घाटन मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : AMAR UJALA
खेल निदेशालय की ओर से तीन दिवसीय अंडर-14 राज्य स्तरीय हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून के बीच खेला गया। महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने मैच 10-0 के अंतर से जीत लिया।
स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से अनुराग और सूरज ने तीन-तीन और दीपक और संतोष ने दो-दो गोल किए। इससे पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आशीष वर्मा, क्रिकेट कोच लियाकत अली, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, उप खेल अधिकारी बागेश्वर जुबेद अहमद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। निर्णायक की भूमिका दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, भानू अग्रवाल, विकास पंत, अमित कटारिया, कुंदन कनवाल, मोहित सिंह, तकनीकी बैंच में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश साही, सोबन सिंह कनवाल, दीपक साही, प्रमोद मेहरा, कमल किशोर तिवारी ने निभाई। इस अवसर पर किशन लाल, हरीश चौहान, विक्रम भंडारी, हरीश गोस्वामी, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मनोज सनवाल, बलवंत दानू आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।