फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेगी भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विधायक ऋतु खंडूरी और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से महिला नेत्रियों से ग्रामीण महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को गांव-गांव में क्रियान्वित करने को कहा। मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत सहित तमाम नेत्रियों ने शिरकत की। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा सभी वर्ग और धर्म के लोगों को साथ लेकर कार्य करती है। समाज में महिलाओं की स्थिति सुधरे इस पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मंडल प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह बड़े कार्यों को गांव-गांव जाकर क्रियान्वित करना होगा।
उन्होंने मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि कई योजनाओं से नौजवान भी लाभान्वित हो रहे हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को महिला मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए पैनल पर तीन नाम अवश्य देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मोर्चा का गठन पिछले कार्य काल को ध्यान में रखकर होगा। तय हुआ कि समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महामंत्री अनु कक्कर, मोहनी पोखरिया, पूनम शर्मा, दीपाली कन्याल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें